Skip to main content

तत्वों की आधुनिक आवर्त सारणी

Modern periodic table of elements



 

आधुनिक आवर्त नियम

इस  नियम के अनुसार :

तत्वों के रासायनिक गुणधर्म उनके परमाणु संख्या के आवर्त फलन हैं|

 

आधुनिक आवर्त सारणी की सीमाएं

आधुनिक आवर्त सारणी की सीमाएं निम्न हैं:

1. हाइड्रोजन की स्थिति संतोषजनक नहीं है, क्योंकि इसके गुणधर्म समूह 1 एवं समूह 17 दोनो से मिलते हैं। 

2. समस्थानिकों के लिए अलग स्थान नहीं है। 

3. ये सारणी लेन्थेनाइड एवं ऐक्टीनाइड को मूल सारणी में नहीं रखती

 

आवर्त सारणी में प्रवृत्तियाँ

परमाणु का आकार:

एक आवर्त में बाएं से दाएं नाभिक में धनावेश में उत्तरोत्तर वृद्धि के कारण परमाणु का आकार घटता है। 

एक समूह में ऊपर से नीचे हर स्तर पर एक कोश में वृद्धि के कारण परमाणु के आकार में वृद्धि होती है। 
 

 

धात्विक एवं आधात्विक गुणधर्म:

एक आवर्त में बाएं से दाएं नाभिक में धनावेश में वृद्धि के कारण बाहरी एलेक्ट्रॉन पर आकर्षण बढ़ने  के कारण धात्विक गुणधर्म में कमी आती है और आधात्विक गुणधर्म में वृद्धि होती है। 

एक समूह  में ऊपर से नीचे हर स्तर पर एक कोश में वृद्धि  के कारण बाहरी एलेक्ट्रॉन पर आकर्षण घटने  के कारण धात्विक गुणधर्म में वृद्धि होती  और आधात्विक गुणधर्म में कमी आती है। 

 

संयोजकता :

एक आवर्त में बाएं से दाएं संयोजकता पहले बढ़ती है, फिर घटती है। 

एक समूह में ऊपर से नीचे संयोजकता समान रहती है।